उत्तर प्रदेश के जिलों की लिस्ट और कुछ रोचक तथ्य|UP district list

नमस्कार दोस्तों ! आज हम इस ब्लॉग में उत्तर प्रदेश राज्य के बारे में बात करेंगे और साथ ही इसके विभिन्न जिलों (up district list), मंडलों (up mandal list) और आरटीओ कोड्स (up rto code list) की जानकारी देंगे। उत्तर प्रदेश, भारत का एक महत्वपूर्ण राज्य है जिसका इतिहास, संस्कृति और विविधता से भरपूर है। भारत के इस राज्य में सबसे ज्यादा जनसंख्या है।

उत्तर प्रदेश|Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश जिलों(up district list) और मंडल की लिस्ट देखने से पहले थोड़ा उत्तर प्रदेश के बारे में जान लेते हैं। इस राज्य की स्थापना 1 अप्रैल 1937 को, ब्रिटिश शासन ने ‘यूनाइटेड प्रोविंस’ (United Provinces) के नाम से की थी। भारत की स्वतंत्रता के बाद, 26 जनवरी 1950 को राज्य का नाम यूनाइटेड प्रोविंस से बदलकर उत्तर प्रदेश रखा गया।

लखनऊ को उत्तर प्रदेश की राजधानी घोषित किया गया और इसके साथ ही राज्य को 18 डिवीजनों और 75 जिलों में विभाजित किया गया। सन 2000 में, उत्तर प्रदेश से एक राज्य उत्तराखंड बनाया गया। उत्तर प्रदेश जनसंख्या के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य है और इसकी अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से खेती किसानी यानी की कृषि पर आधारित है।

उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय पशु व पक्षी|up rashtriya pashu aur pakshi

उत्तर प्रदेश में ‘बारहसिंगा’ राजकीय पशु और ‘सारस’ या ‘क्रौंच’ राजकीय पक्षी के रूप में जाने जाते हैं। उत्तर प्रदेश राज्य का प्रतीक मछली और तीर-कमान है।

उत्तर प्रदेश में बोले जाने वाली भाषा

उत्तर प्रदेश की आधिकारिक भाषा हिंदी है, और यहां पर उर्दू, अवधी, बुंदेली, और भोजपुरी आदि क्षेत्रीय भाषाएँ भी बोली जाती हैं।

प्रयागराज, श्रावस्ती, सारनाथ (वाराणसी), कुशीनगर, चित्रकूट, लखनऊ, आगरा, झांसी, मेरठ आदि उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक स्थान हैं।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख नृत्य

यहां के प्रमुख लोक नृत्य में चारकुला, कर्म, पाई-डंडा, थारू, धोबिया, राय, शायरा आदि शामिल हैं। वहीं प्रमुख लोक कथाएं बिरहा, कजरी, फाग, रसिया, आल्हा, पूरन भगत आदि हैं।

राजनीतिक सीटें और कुल कस्बें

शहर और कस्बे915
ब्लॉक822
नगर निगम17
लोकसभा सीट80
राज्यसभा सीट31
विधानसभा सीट404
विधान परिषद सीट100

उत्तर प्रदेश के जिलों और आरटीओ कोड्स की लिस्ट|UP district list

क्रमजिला आरटीओ कोडक्रमजिलाआरटीओ कोड
1आगरा AgraUP-8039झाँसी JhansiUP-93
2अलीगढ़ AligarhUP-8140कन्नौज KannaujUP-74
3अम्बेडकर नगर
Ambedkar Nagar
UP4541कानपुर देहात
Kanpur Dehat

UP-77
4अमेठी AmethiUP-3642कानपुर नगर
Kanpur Nagar
UP-78
5अमरोहा AmrohaUP-2343कासगंज/कांशीराम नगर KasganjUP-87
6औरैया AuraiyaUP-7944कौशाम्बी KaushambiUP-73
7अयोध्या AyodhyaUP-2845खेरी KheriUP-31
8आजमगढ़ AzamgarhUP-5046कुशीनगर KushinagarUP-57
9बागपत BaghpatUP-1747ललितपुर/लखीमपुर खीरी Lalitpur/Lakhimpur KhiriUP-84
10बहराइच BahraichUp-4048लखनऊ LucknowUP-32
11बलिया BalliaUP-6049महोबा MahobaUP-95
12बलरामपुर BalrampurUP-4750महाराजगंज MahrajganjUP-56
13बाँदा BandaUP-9051मैनपुरी MainpuriUP-84
14बाराबंकी BarabankiUP-4152मथुरा MathuraUP-85
15बरेली BareillyUP-2553मऊ MauUP-54
16बस्ती BastiUP-5154मेरठ MeerutUP-15
17बिजनौर BijnorUP-2055मिर्ज़ापुर MirzapurUP-63
18बदायूँ BudaunUP-2456मुरादाबाद MoradabadUP-21
19बुलंदशहर BulandshaharUP-1357मुजफ्फरनगर MuzaffarnagarUP-12
20चंदौली ChandauliUP-6758पीलीभीत PilibhitUP-26
21चित्रकूट ChitrakootUP-9659प्रतापगढ PratapgarhUP-72
22देवरिया DeoriaUP-5260प्रयागराज PrayagrajUP-70
23एटा EtahUP-8261रायबरेली Rae BareliUP-33
24इटावा EtawahUp-7562रामपुर RampurUP-22
25फ़र्रूख़ाबाद FarrukhabadUP-7663सहारनपुर SahranpurUP-11
26फतेहपुर FatehpurUP-7164सम्भल SambhalUP-38
27फ़िरोजाबाद FirozabadUP-8365संत कबीरनगर Sant Kabir NagarUP-58
28गौतमबुद्ध नगर Gautam Buddha NagarUP-1666संत रविदास नगर Sant Ravidas NagarUP-66
29गाजियाबाद GhaziabaadUP-1467शाहजहाँपुर ShahjahanpurUP-27
30ग़ाज़ीपुर GhazipurUP-6168शामली ShamliUP-19
31गोंडा GondaUP-4369श्रावस्ती ShrawastiUP-46
32गोरखपुर GorakhpurUP-5370सिद्धार्थनगर SiddharthnagarUP-55
33हमीरपुर HamirpurUP-9171सीतापुर SitapurUP-34
35हरदोई HardoiUP-3173सुल्तानपुर SultanpurUP-44
36हाथरस HathrasUP-8674उन्नाव UnnaoUP-35
37जालौन JalaunUP-9275वाराणसी VaranasiUP-65
38जौनपुर JaunpurUP-62

उत्तर प्रदेश के मंडल |UP mandal list

उत्तर प्रदेश को 18 मंडलो में बांटा गया है। जिनकी सूची निम्न प्रकार है।

क्रममंडलक्रममंडल
1आगरा (Agra)10गोरखपुर (Gorakhpur)
2सहारनपुर (Saharanpur)11कानपुर (Kanpur)
3प्रयागराज (Prayagraj)12गोंडा (Gonda)
4मिर्जापुर (Mirzapur)13मेरठ (Meerut)
5बरेली (Bareilly)14बस्ती (Basti)
6लखनऊ (Lucknow)15मुरादाबाद (Moradabad)
7चित्रकूट (Chitrakoot)16आजमगढ़ (Azamgadh)
8झांसी (Jhansi)17अलीगढ़ (Aligadh)
9अयोध्या (Ayodhya)18वाराणसी (Varanasi)

उत्तर प्रदेश के बारे में कुछ रोचक तथ्य

  • यह भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है, जिसकी जनसंख्या 20 करोड़ से अधिक है।
  • इसका क्षेत्रफल 2,43,286 वर्ग किलोमीटर है।
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है।
  • यहां कई प्रसिद्ध तीर्थस्थल हैं, जिनमें अयोध्या, वाराणसी, मथुरा, वृंदावन, प्रयागराज और नैमिषारण्य शामिल हैं।
  • उत्तर प्रदेश में कई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल हैं, जिनमें ताजमहल, कुतुब मीनार, एलोरा,लखनऊ इमामबाड़ा और खजुराहो शामिल हैं।
  • इस प्रदेश में कई प्रमुख नदियाँ गंगा, यमुना, सरस्वती, और चम्बल बहती हैं।
  • यह भारत का एक प्रमुख औद्योगिक और कृषि राज्य है।
  • उत्तर प्रदेश में कई महान हस्तियों का जन्म हुआ है, जिनमें महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और अटल बिहारी वाजपेयी शामिल हैं।

निष्कर्ष

आशा करता हूं यह जानकारी आप के लिए उपयोगी रही होगी। अगर आपको इसमें कही कोई त्रुटि मिलती है तो कृपया हमें info@gyanpuram.com पर ईमेल करें या फिर आप हमें सोशल मीडिया से डायरेक्ट मैसेज कर सकते हैं।

धन्यवाद

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर|FAQ

उत्तर प्रदेश राज्य कब बना?

1950 में नए संविधान के लागू होने के बाद 24 जनवरी सन 1950 को इसका नाम उत्तर प्रदेश रखा गया। स्वतंत्रता के बाद से भारत में इस राज्य की प्रमुख भूमिका रही है।

यूपी में कितने जिले हैं?

यूपी में कुल 75 जिले हैं।

उत्तर प्रदेश में कौन सी भाषा बोली जाती है?

उत्तर प्रदेश में मुख्य रूप से हिंदी, उर्दू, अवधी, ब्रज ,भोजपुरी, बुंदेलखंडी और इंग्लिश बोली जाती है।

उत्तर प्रदेश का राजकीय फल एवं राजकीय मिठाई क्या है

उत्तर प्रदेश का राजकीय फल ‘आम’ और राजकीय मिठाई ‘पेठा’ है।

Leave a Comment