लखनऊ के प्रसिद्ध मंदिर | Famous Temple in Lucknow

Famous Temples in Lucknow – लखनऊ ‘नवाबों के शहर’ नाम से जाना जाता है। यह उत्तर प्रदेश की राजधानी के साथ सबसे प्राचीन शहरों में से एक है। यहां की शाम और तहजीब विश्व प्रसिद्ध है। लखनऊ अपने ऐतिहासिक मंदिरों और संस्कृति के लिए एक अलग पहचान रखता है। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको लखनऊ के प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बता रहे हैं।

Table of Contents

चंद्रिका देवी मंदिर| Chandrika devi mandir famous temples in lucknow

यह मंदिर 300 वर्ष पुराना माना जाता है। जोकि गोमती नदी के किनारे स्थित लखनऊ के प्रसिद्ध मंदिरों (Famous Temples in Lucknow) में से एक है। ऐसा मानना है कि, लक्ष्मण के पुत्र राजकुमार चंद्रकेतु ने इस मंदिर की स्थापना की थी। मंदिर में सोमवार और शुक्रवार को काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। यहाँ आपको माता चंद्रिका देवी और शंकर भगवान की प्रतिमा के दर्शन मिलते हैं। भगवान शंकर की प्रतिमा यहां पर बने कुंड में स्थापित है। जहां श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए जाते हैं। अमावस्या की रात और नव दुर्गा नवरात्रि के वक्त यहां विशाल भडारा और मेले का आयोजन किया जाता है।

माँ चंद्रिका देवी मंदिर लखनऊ समय, टिकट दर और पता|Chandrika devi madir lucknow timing, ticket price and address

समयसुबह 5:00 बजे से 1:00 बजे तक –
दोपहर 2:00 बजे से रात 11:00 बजे तक
आरती सुबह 6 बजे
शाम 7 बजे
दिनप्रतिदिन
टिकटमुफ्त
फ़ोन08948 111151, 09598 992100
आसपासजी सी आर जी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स (GCRG college, Lucknow)
पताग्राम कठवारा,बक्शी का तालाब स्टेशन,सीतापुर रोड,लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226202

हनुमंत धाम|lucknow ke prasidh mandir hanumant dham

लखनऊ में बने नए मंदिरों में हनुमंत धाम मंदिर सबसे लोकप्रिय है। वर्तमान समय में हनुमंत धाम लखनऊ के पर्यटन स्थलों में से एक हो गया है। हनुमंत धाम अंजनीसुत हनुमान और भगवान शंकर को समर्पित है। भगवान हनुमान जी के अलावा यहां आपको नवग्रह, दुर्गा मां, सरस्वती मां, राधा-कृष्ण, लक्ष्मी नारायण और राम दरबार के दर्शन मिलते हैं। इस मंदिर में हनुमान जी की छोटी से लेकर बड़ी प्रतिमाओं को मिलाकर1 लाख से भी ज्यादा प्रतिमाएं स्थापित हैं। यह मंदिर वैसे तो सबको पसंद हैं परन्तु युवाओं में खासा प्रसिद्ध हैं क्योंकि इसकी बनावट सुंदरता बहुत ही शोभनीय है। हनुमंत धाम गोमती नदी के किनारे पर बनाया गया है। इसके अंदर आपको हनुमान वाटिका देखने को मिलती है जो बहुत ही स्वच्छ और आकर्षक है। अगर आप लखनऊ में प्रसिद्ध मंदिर की तलाश कर रहे हैं तो हनुमंत धाम आपको अवश्य जाना चाहिए। यहां की शांति, हरियाली, बनावट और वातावरण आपके मन को वाकई मोहित कर लेगी।

हनुमंत धाम समय, टिकट दर और पता|Hanumant dham lucknow timing, ticket price and address

समयसुबह 8 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक –
शाम 4 बजे से रात 10:00 बजे तक
आरती सुबह 8 बजे
शाम 8:30 बजे
दिनप्रतिदिन
टिकटमुफ्त
फ़ोन05224061369
आसपासग्लोब पार्क, छतर मंजिल, कैसरबाग बस स्टैंड (2 किलोमीटर)
पताहनुमान सेतु, बाबूगंज, हसनगंज, लखनऊ उत्तर प्रदेश 226003
गूगल मैपhttps://goo.gl/maps/FR5PzGJ7EUtWFPrv8

मनकामेश्वर महादेव|lucknow ke prasidh shiv mandir mankameshwar mandir lucknow

माना जाता है कि माता सीता को वन में छोड़ने के बाद लक्ष्मण जी बहुत उदास थे तब उन्होने इस जगह पर भागवान शिव की आराधना की थी। लखनऊ में स्थित यह मनकामेश्वर मंदिर लभभग 1000 वर्ष प्राचीन है, जोकि गोमती नदी के किनारे स्थित है। यहां जो व्यक्ति भगवान से पूर्ण मन से कामना करता है तो वह कामना जरूर पूर्ण होती है, इसलिए इस मंदिर को मनकामेश्वर मंदिर कहा जाता है। यहां हर दिन श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। जोकि लखनऊ शहर के हर कोनें से आते हैं।

मनकामेश्वर महादेव मंदिर लखनऊ समय, टिकट दर और पता|Mankameshwar mandir lucknow timing, ticket price and address

समयसुबह 5 बजे से 12 बजे तक –
दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक
आरती सुबह 4 बजे
रात 8:30 बजे
दिनप्रतिदिन
टिकटमुफ्त
आसपासगौतम बुद्ध पार्क (1.3 किलोमीटर)
पतामुकारिमनगर, हसनगंज, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226007

अलीगंज हनुमान मंदिर|famous temples in lucknow aliganj hanuman mandir

अलीगंज मोहल्ले में स्थित यह एक नवनिर्मित हनुमान मंदिर है। यहां ज्येष्ठ मास के प्रत्येक मंगलवार को मुख्यत: हिन्दुओं, मुसलमानों तथा कुछ इसाइयों की ओर से श्रद्धा पूर्वक चढ़ावा चढ़ाया जाता है। तथा विशाल भंडारा का आयोजन किया भी किया जाता है। हनुमान जी के इस मंदिर की मान्यता इतनी है कि लखनऊ में ही नहीं, दूर-दूर तक जहां भी हनुमान जी का कोई नया मंदिर बनता है वहां की मूर्ति के लिये पोशाक, सिंदूर, लंगोटा, घण्टा और छत्र आदि यहां से बिना मूल्य दिये जाते है और तभी वहां की मूर्ति स्थापना प्रमाणित मानी जाती है। अलीगंज में बने इस मंदिर को पुराना हनुमान मंदिर या अलीगंज हनुमान मंदिर के नाम से पुकारा जाता है।

अलीगंज हनुमान मंदिर समय, टिकट दर और पता|Aliganj hanuman mandir timing, ticket price and address

समयसुबह 4 बजे से 12 बजे तक –
शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक
आरती मंगला आरती -सुबह 5 बजे
भोग आरती – दोपहर 12 बजे
संध्या आरती – शाम 6 बजे
अखंड पाठ एवं सुंदरकाण्ड पाठकार्तिक मास मे हनुमान चालीसा का अखंड पाठ तथा साप्ताहिक, प्रत्येक मंगलवार को शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक सुंदरकाण्ड पाठ
दिनप्रतिदिन
टिकटमुफ्त
फ़ोन+91 9335211644, 0522 – 2330775
आसपासगुलाचीन मंदिर, साइंस सिटी लखनऊ (2 किलोमीटर)
पतामुकारिमनगर, हसनगंज, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226007

श्री वेंकटेश्वर मंदिर|lucknow ke prasidh mandir sri venkateswara mandir

यह मंदिर भगवान विष्णु के अवतार माने जाने वाले प्रभु वेंकटेश्वर (बालाजी) को समर्पित है। इस मंदिर की डिज़ाइन तथा नक्काशी दक्षिण भारत के मंदिरों से मिलती जुलती है। यहां जाकर आपको लगेगा की आप दक्षिण भारत में बने किसी मंदिर में पहुँच गए हैं। मंदिर में आपको लक्षमणप्राणदाता भगवान हनुमान, भगवान वेंकटेश्वर तथा देवी पद्मावती के अलावा नवग्रह (नौ ग्रह) की मूर्तियां के दर्शन प्राप्त होते हैं।

श्री वेंकटेश्वर मंदिर समय, टिकट दर और पता|Sri venkateswara temple timing, ticket price and address

समयगर्मी में
सुबह 6 बजे से 11 बजे तक – शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक।
सर्दी में
सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक- शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक।
दिनप्रतिदिन
टिकटमुफ्त
फ़ोन09415018849, 9044969513
आसपासबंथरा
पताबंथरा सिकंदरपुर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश

हनुमान सेतु मंदिर|lucknow ke prasidh mandir hanuman setu mandir

यह मंदिर लखनऊ विश्वविद्यालय के पास में स्थित है। इस मंदिर को संकट मोचन हनुमान मंदिर के नाम से भी पुकारा जाता है। यह हनुमान सेतु गोमती नदी के तट पर पुल के पास में स्थित है तथा इसके सामने प्राचीन हनुमान मंदिर है जिसके दर्शन आपको अवश्य करने चाहिए। जहां उत्तराखंड के नीम करोली बाबा पाठ किया करते थे। यहां प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगती है।

हनुमान सेतु मंदिर समय, टिकट दर और पता|Hanuman setu mandir timing, ticket price and address

समयसुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक।
दिनप्रतिदिन
टिकटमुफ्त
आसपासलखनऊ विश्वविद्यालय, छतर मंजिल
पतापुराना हैदराबाद, हसनगंज, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226007

श्री बुद्धेश्वर महादेव मंदिर|lucknow ke prasidh shiv mandir shree buddheshwar mahadev mandir

यह मंदिर भोलेनाथ जी को समर्पित है। इस मंदिर की खासियत है कि यह मंदिर भगवान शंकर को समर्पित होने के बावजूद यहां सोमवार कि बजाय बुधवार को काफी भीड़ रहती है। मंदिर के पुजारी रामू पुरी महाराज के द्वारा बताया जाता है कि रामायण काल में इसी स्थान पर माता सीता और लक्ष्मण जी को भगवान शिव ने दर्शन दिए थे। भोले बाबा ने दर्शन के वक्त माता सीता और लक्ष्मण जी को कानपुर के बिठूर में रुकने के लिए कहा था। जिसदिन भोलेबाबा ने दर्शन दिए थे उस दिन बुधवार था इसीलिए इस मंदिर को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर कहा जाता है। पुजारी के अनुसार, यहां जो शिव लिंग है, उसे किसी के द्वारा स्थापित नहीं किया गया है, बल्कि वो स्वयं स्थापित है। माना जाता है कि इस शिवलिंग पर माता सीता और लक्ष्मण जी ने स्वयं जलाभिषेक किया है।

श्री बुद्धेश्वर महादेव मंदिर समय, टिकट दर और पता|Sri budhheshwar mahadev mandir timing, ticket price and address

समयसुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक (दोपहर में एक घंटे बंद रहता है)।
दिनप्रतिदिन
टिकटमुफ्त
फ़ोन092360 82810
आसपासदुब्बगा रोड
पतामानस विहार, आलमनगर, राजाजीपुरम,लखनऊ,उत्तर प्रदेश 226017

कोनेश्वर महादेव मंदिर|lucknow ke prasidh shiv mandir koneshwar mahadev mandir

यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। जोकि लखनऊ के प्राचीन हिन्दू मंदिरों में से एक है। यहां पूरे वर्ष भक्तों की भीड़ रहती हैं। परन्तु महा शिवरात्रि और श्रावण महीने में यह भीड़ दुगुनी हो जाती है। यहां स्थापित पवित्र शिवलिंग को नियमित रूप से जलाभिषेक करने से आपके सारे संकट दूर हो जाते हैं। माना जाता है कि, यह मंदिर पहले गोमती नदी के पास में स्थित था। परन्तु कुछ समय बाद नदी वर्तमान स्थित से दूर चली गयी। बताया जाता है जब इस मंदिर का निर्माण हो रहा था तब भक्तों और पुजारियों ने यहां स्थित भगवान की मूर्ति को मध्य में स्थापित करना चाहा परन्तु वह बार बार अपने पुराने स्थान पर वापस हो जाती थी। जिसके बाद एक साधु के कहने पर भगवान को कोने में ही स्थापित किया गया। जिसके बाद इसको कोनेश्वर मंदिर कहा जाने लगा। जो की वर्तमान में लखनऊ के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है।

कोनेश्वर महादेव मंदिर समय, टिकट दर और पता|Koneshwar mahadev mandir timing, ticket price and address

समयसुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक
दिनप्रतिदिन
टिकटमुफ्त
आसपासक्लॉक टावर, इमामबाड़ा, चौक
पताकोनेश्वर चौराहा चौक, लाजपत नगर,चौक, लखनऊ उत्तर प्रदेश 226003

इस्कॉन मंदिर लखनऊ | lucknow ke prasidh mandir ISKCON temple lucknow

जैसा की आपको मालूम है इस्कान एक संस्था है जिसने भारत और भारत के बाहर अनेक जगहों पर भगवान श्री कृष्ण के भव्य मन्दिर बनवाये हुए हैं। लखनऊ का यह इस्कॉन मंदिर उन्ही में से एक है जिसे श्री श्री राधारमण बिहारी जी मन्दिर नाम से बनवाया गया है। यहां जाकर लोग भगवान श्री कृष्ण की पूजा और महाभारत का पाठ करते हैं। लखनऊ के इस श्री श्री राधारमण बिहारी जी मन्दिर में काफी स्वच्छ और शांत वातवरण रहता है। जहां आप अपना समय भगवान की पूजा अर्चना में अच्छे से व्यतीत कर सकते हैं। यहां पहुंचने के लिए आपको ऑटो या कैब बुक करनी पड़ सकती है। इसके अलावा आप अपने निजी वाहन से पहुँच सकते हैं। क्योंकि यह मंदिर लखनऊ शहर के बिलकुल बाहर पड़ता।

इस्कॉन मंदिर लखनऊ समय, आरती समय,टिकट दर और पता|ISKCON temple lucknow timings, aarti timing,ticket and address

समयसोमवार से गुरुवार – सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक।
शुक्रवार और शनिवार – सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक।
रविवार – बंद
आरतीमंगला आरती – सुबह 4:30 बजे।
श्रृंगार आरती – सुबह 7:30 बजे।
भगवतगीता पाठ – सुबह 8 बजे।
राजभोग आरती – दोपहर 12:30 बजे।
उस्थापना आरती –
शाम 4 बजे।
संध्या आरती –
शाम 7 बजे।
भागवतम पाठ
– शाम 7:30 बजे।
दिनप्रतिदिन (रविवार को बंद रहता है।)
टिकटमुफ्त
फ़ोन+91 9450-000-000
आसपाससुशांत गोल्फ सिटी
पताश्री श्री राधारमन बिहारी इस्कॉन मंदिर, सुशांत गोल्फ सिटी, शहीदपथ लखनऊ, उत्तर प्रदेश भारत।

FAQ

लखनऊ के प्रसिद्ध मंदिर कौन कौन से हैं?

लखनऊ के प्रसिद्ध मंदिर माँ चन्द्रिका देवी मंदिर, हनुमंत धाम मंदिर, मनकामेश्वर महादेव मंदिर, वेंकेटेश्वर महादेव मंदिर, हनुमान सेतु, कोनेवश्वर मंदिर, अलीगंज हनुमान मंदिर और बुद्धेश्वर महादेव मंदिर हैं।

बुद्धेश्वर मंदिर क्यों प्रसिद्ध है?

मंदिर के पुजारी के अनुसार, यहां जो शिवलिंग है, उसे किसी के द्वारा स्थापित नहीं किया गया है, बल्कि वो स्वयं स्थापित है। माना जाता है कि इस शिवलिंग पर माता सीता और लक्ष्मण जी ने स्वयं जलाभिषेक किया है।

क्या हुनमंत धाम लखनऊ में बोटिंग भी होती है ?

जी बिलकुल, यह मंदिर गोमती नदी के किनारे पर बनाया गया है। इसी वजह से यहाँ आप गोमती नदी में नाव की सैर भी कर सकते हैं।

निष्कर्ष

इस लेख के जरिये मैंने आपको लखनऊ के प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताया। साथ ही मंदिरों का समय, पता और उनके आस पास पड़ने वाले स्थानों के बारें में भी बताया। आशा करता हूँ यह लेख आपको लखनऊ में प्रसिद्ध मंदिरों को ढूंढने में मदद करेगा। अगर यह लेख आपको पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें। धन्यवाद।

Leave a Comment