दिलवालों के शहर दिल्ली में घूमने की प्रसिद्ध जगहें|Delhi me ghumne ki jagah

इस लेख में, हम दिल्ली की प्रसिद्ध घूमने की जगहों (Delhi me Ghumne Ki Jagah) के बारे में जानेंगे, जहां जाना आपके लिए बहुत ही आनंददायक होगा। इसके साथ ही हम आर्टिकल में, दिल्ली के प्रसिद्ध मंदिर, दिल्ली में क्या फेमस है, दिल्ली घूमने का खर्चा, दिल्ली जाने का सही समय आदि के बारे में जानकारी देंगे।

Table of Contents

दिल्ली के बारे में

दिल्ली भारत की राजधानी के साथ, देश का एक केंद्र शाषित प्रदेश है। भारत की राजधानी दिल्ली में कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। जहां देश और विदेश से लोग घूमने आते हैं। दिल्ली शहर यमुना नदी के किनारे बसा हुआ एक विशाल महानगर है। यहां भारत के सभी राज्य के लोग निवास और कार्य करते हैं। दिल्ली का स्वादिष्ट भोजन, यहां के बड़े और सस्ते बाजार, दिल्ली की संस्कृति आपके मन को खुश कर देगी।

इंडिया गेट

शाम के समय दिल्ली का इंडिया गेट देखते ही बनता है। यहां लाइट्स शोर शराबा आपका दिल जीत लेगी। यहां पर आप दोस्तों फैमिली या फिर ऑफिस टूर के साथ जा सकते हैं। यह एक बड़ी सी ईमारत है जो की प्रथम विश्व युद्ध और अफगान युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के लिए एक श्रधांजलि के रूप में बनाई गयी है। जिसका निर्माण सन 1931 में हुआ था। यह दिल्ली के राजपथ मार्क पर स्थित है।

समय, टिकट दर और पता

समयकिसी भी दिन व समय आप जा सकते हैं।
लाइट् शो शाम को 7 से रात 9 बजे तक होता है।
टिकटमुफ्त
आस -पासज़ामा मस्जिद, राष्ट्रपति भवन
पताकर्तव्य पथ, इंडिया गेट, नई दिल्ली 110001

कमल मंदिर (Lotus Temple)

कमल के फूल को शांति व पवित्रता का प्रतीक माना जाता है इसी को दिमाग में रखते हुए कमल मंदिर का निर्माण किया गया है। लोटस टेंपल या कमल मंदिर, राजधानी दिल्ली के नेहरू प्लेस (कालकाजी मंदिर) के पास स्थित है। जोकि ईरानी धर्मसंस्थापक बहाउल्लाह के अनुयायी बहाई का उपासना स्थल है। यहाँ पर आपको किसी प्रकार की न कोई मूर्ति और न ही किसी प्रकार का कोई धार्मिक कर्म-कांड देखने को मिलेगा। बल्कि यहाँ पर विभिन्न धर्मों के पवित्र लेख पढ़े जाते हैं। आम जनता के लिए इसको 24 दिसंबर 1986 से शुरू किया गया। इस मंदिर में प्रतिदिन देश और विदेश से लगभग 8 से 10 हजार पर्यटक आते हैं।

लोटस टेंपल का समय, टिकट दर और पता

समयसुबह 9 से शाम 7 बजे तक।
दिनसोमवार व सरकारी छुट्टी पर बंद
टिकटमुफ्त
फ़ोन011 2338 9326
आस -पासकालकाजी मंदिर, नेहरू प्लेस
पतालोटस टेम्पल रोड, शम्भू दयाल बाग़, बाहपुर, कालकाजी, नई दिल्ली ,दिल्ली 110019

क़ुतुब मीनार

इसका निर्माण कुतुबुद्दीन ऐबक ने वर्ष 1199 में किया था। यह इमारत इतिहास, संस्कृति, और फोटोग्राफी के लिहाज से पर्यटकों के लिए बहुत अच्छी है यह परिसर युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर के रूप में स्वीकृत है। माना जाता है कि यह मीनार पास के 27 किलों को तोड़कर और दिल्ली विजय के उपलक्ष्य मे किला के मलबे से बनाई गयी थी।

कुतुब मीनार में पांच मंजिलों पर 397 सीढ़ियाँ हैं। इसके अलावा, यहां पर आपको कईं प्रसिद्ध इमारतें देखने को मिलती हैं जैसे – मस्जिद कुव्वत उल इस्लाम (इस्लाम का प्रकाश), एक जंग-रोधी लोहे का स्तंभ जिसपर कभी भी जंग नही लगती , अलाई गेट, मस्जिद का एक गुम्बद के रूप में प्रवेश द्वार।

कुतुब मीनार का समय, टिकट दर और पता

समयसुबह 7 से शाम 5 बजे तक।
दिनप्रतिदिन
टिकट भारतीय पर्यटक30 रूपये।
टिकट विदेशी पर्यटक500 रूपये।
कैमरा शुल्क25 रूपये।
बच्चे15 वर्ष तक के बच्चों के लिए मुफ़्त।
फ़ोन+91-1124698431
आस -पासकालकाजी मंदिर, क़ुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन
पतासेठ सरई ,महरौली, नई दिल्ली, दिल्ली 110030

एडवेंचर आईलैंड

यह दिल्ली का फैमस वाटर पार्क है। जहां पर आपको कई तरह की राइड्स करने का मौका मिलता है। यहां पर आपको कई तरह की सवारी, रोलर कोस्टर, स्विमिंग पुल, थीम पार्क देखने को मिलते हैं। जिनका आप लुफ़्त उठा सकते हैं। यहां पर आप ढेर सारी मौज मस्ती कर सकते हैं। एडवेंचर आइलैंड में मेट्रो वॉक भी है जहां कई कपड़े, जूते और लाइफस्टाइल ब्रांड के आउटलेट और भोजनालय हैं।

स्कूल, कॉलेज के स्टूडेंट के लिए यहां पर एक खास पैकेज है जिसके लिए कम से कम 30 लोग होने जरूरी हैं। यहां पर आप कॉर्पोरेट टूर , बच्चों के लिए जन्मदिन पार्टीज आदि का आयोजन कर सकते हैं।

एडवेंचर आईलैंड में आपको कई तरह की एडवेंचर राइड्स मिलती हैं जो निचे दी गयी हैं –

एडवेंचर आईलैंड राइड्स लिस्ट

  • वाइल्ड व्हील
  • अंतरिक्ष छलांग
  • चढ़ाई वाल
  • स्काई राइडर्स
  • साइड वाइन्डर
  • लाइटनिंग बोल्ट
  • जेड-फोर्स
  • वेव रॉकर
  • एयर पोगो
  • चक्रवात
  • स्प्लैश डंक
  • बंजी ट्रैम्पोलिन
  • फायर ब्रिगेड
  • बुश बग्गीज़
  • अमेज़ॅन मिस्ट फ़ॉरेस्ट
  • शा ला ला
  • स्प्लैश पूल
  • क्लिक आर्ट म्यूजियम
  • हिंडोला राइड

एडवेंचर आईलैंड का समय, टिकट दर और पता

समयसुबह 11 से शाम 7 बजे तक।
दिनप्रतिदिन
सप्ताह के दिनोंवयस्क एवं बच्चे
550 रुपए प्रति व्यक्ति।

वरिष्ठ नागरिक
350 रुपए प्रति व्यक्ति।
वीकेंड के दिनोंवयस्क एवं बच्चे
600 रुपए प्रति व्यक्ति।

वरिष्ठ नागरिक
350 रुपए प्रति व्यक्ति।
फ़ोन011 4704 1111, 011 2757 3473
आस -पासजापानी पार्क, डी मॉल।
पतारिठाला मेट्रो स्टेशन, सेक्टर -10, रोहिणी, नई दिल्ली 110085

लाल किला दिल्ली|Lal kila delhi

लाल किला दिल्ली का निर्माण वर्ष 1639 ई. में मुगल सम्राट शाहजहाँ के द्वारा करवाया था। इसका निर्माण लाल बलुआ पत्थर से कराया गया था जिसकी वजह से इसे लाल किला कहा जाता है। इस शाही किले को वर्ष 2007 में युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल चयनित किया गया था। भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित लाल किला (Lal Kila) देश की आन-बान शान और देश की आजादी का प्रतीक है। मुगल काल में बना यह ऐतिहासक व शाही स्मारक विश्व धरोहर के रूप में जाना जाता है और भारत में उपस्थित प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। लाल किला के सौंदर्य, भव्यता और आर्कषण को देखने दुनिया के कोने-कोने से लोग आते हैं और इसकी शाही बनावट और अनूठी वास्तुकला को देखकर वो आश्चर्य चकित हो जाते हैं।

लाल किला के अंदर क्या है|Lal kila ke andar kya hai

लाल किले के अंदर कई इमारतें हैं। जोकि सूचीबद्ध हैं –

  • मुमताज़ महल
  • दीवान-ए-खास
  • ज़नाना
  • खास महल
  • हयात बख़्श बाग
  • हम्माम
  • रंग महल
  • हीरा महल
  • मोती मस्जिद

लाल किला दिल्ली का समय, टिकट दर और पता

समयसुबह 9:30 से शाम 4:30 बजे तक।
दिनसोमवार को छोड़कर। प्रतिदिन
टिकट भारतीय पर्यटक35 रुपए प्रति व्यक्ति।
टिकट विदेशी पर्यटक500 रुपए प्रति व्यक्ति।
वीडियो कैमरा25 रुपए प्रति व्यक्ति।
लाइट और साउंड शोवीकेंड्स
वयस्क- 80 रुपए
बच्चे -30 रुपए
सप्ताह
वयस्क- 60 रुपए
बच्चे -20 रुपए
साउंड शो टाइमिंगहिंदी
शाम 7 बजे से रात 8 बजे तक
इंग्लिश
शाम 8:30 बजे से रात 10 बजे तक
फ़ोन011 2327 7705
आस -पासचांदनी चौक मेट्रो स्टेशन।
पतानेता जी सुभास चंद्र बोस मार्ग, लाल किला, चांदनी चौक, नई दिल्ली, दिल्ली 110006

राष्ट्रीय रेल संग्रहालय|National rail museum delhi

राष्ट्रीय रेल परिवहन संग्रहालय, चाणक्यपुरी नई दिल्ली में स्थित एक संग्रहालय है, जो भारतीय रेलवे की सांस्कृतिक धरोहर को एकत्रित रखने के लिए बनाया गया है, जोकि 140 वर्षों के इतिहास की प्रतिमा प्रस्तुत करता है। इसे 1 फरवरी, 1977 को स्थापित किया गया था। यह लगभग 10 एकड़ (40,000 मीटर वर्ग) क्षेत्र में फैला हुआ है। विभिन्न प्रकार के रेलवे इंजनों के बारे में जानने के लिए पूरे देश से लाखों पर्यटक यहां आते हैं।

इस संग्रहालय में रेलवे इंजनों के कई मॉडल और कोच हैं, जिनमें भारतीय रेलवे के पहले इंजन का मॉडल और इंजन भी शामिल हैं। वर्ष 1957 ई. में इसका निर्माण ब्रिटिश वास्तुकार एम जी सेटो द्वारा किया गया था। यहां एक छोटी रेलगाड़ी भी चलती है, जो पूरे संग्रहालय में परिक्रमण कराती है। यहां पर विश्व की सबसे प्राचीन रेलगाड़ी भी है, जिसका इंजन 1855 में बनाया गया था। यह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में ‘फेयरी क्वीन’ के रूप में लिखित है। इसके अलावा, इस म्यूजियम में रेस्टोरेंट और पुस्तकों की दुकान भी है।

राष्ट्रीय रेल संग्रहालय दिल्ली का समय, टिकट दर और पता|Rail museum delhi timings and ticket price

समयसुबह 10 से शाम 5 बजे तक।
दिनसोमवार को छोड़कर। प्रतिदिन
टिकटवीकेंड्स
वयस्क- 100 रुपए
बच्चे -20 रुपए
सप्ताह
वयस्क- 50 रुपए
बच्चे -10 रुपए
राइड्स और पैकेज चार्जसूची के लिए क्लिक करें
फ़ोन011 2688 0939
आस -पासजोर बाग़ मेट्रो स्टेशन।
पतानियर भूटान एम्बेसी, शांतिपथ, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली दिल्ली 110021

राइड्स और पैकेज चार्ज

पैकेज या टिकटटिकट दरदिन व् समय
BPSMT स्ट्रीम राइड200 रुपए प्रति व्यक्ति।प्रत्येक बृहस्पतिवार और शनिवार
रात्रि प्रवेशवयस्क – 500 रुपए
बच्चे – 300 रुपए
प्रत्येक शुक्रवार और रविवार
भीम डीज़ल सिम्युलेटरवीकेंड्स
वयस्क-300 रुपए
बच्चे -300 रुपए
सप्ताह
वयस्क- 150 रुपए
बच्चे -150 रुपए
प्रतिदिन
स्टीम लोको सिम्युलेटरवीकेंड्स
वयस्क-300 रुपए
बच्चे -300 रुपए
सप्ताह
वयस्क- 150 रुपए
बच्चे -150 रुपए
प्रतिदिन
3डी वर्चुअल कोच राइडवीकेंड्स
वयस्क-200 रुपए
बच्चे -200 रुपए
सप्ताह
वयस्क- 100 रुपए
बच्चे -100 रुपए
प्रतिदिन
टॉय ट्रैनवीकेंड्स
वयस्क-200 रुपए
बच्चे -200 रुपए
सप्ताह
वयस्क- 100 रुपए
बच्चे -100 रुपए
प्रतिदिन
जॉय ट्रैनवीकेंड्स
वयस्क-50 रुपए
बच्चे -20 रुपए
सप्ताह
वयस्क- 20 रुपए
बच्चे -10 रुपए
प्रतिदिन
डायमंड पैकेजवीकेंड्स
वयस्क-810 रुपए
बच्चे -750 रुपए
सप्ताह
वयस्क- 400 रुपए
बच्चे -370 रुपए

मुख्य द्वार प्रवेश के साथ, खुशी वाली ट्रेन की सवारी, खिलौने वाली ट्रेन की सवारी, डीजल सिम्युलेटर की सवारी, स्टीम सिम्युलेटर की सवारी और कोच सिम्युलेटर की सवारी।
प्रतिदिन
गोल्ड पैकेजवीकेंड्स
वयस्क-600 रुपए
बच्चे -520 रुपए
सप्ताह
वयस्क- 300 रुपए
बच्चे -260 रुपए

मुख्य द्वार प्रवेश के साथ, जॉय ट्रेन राइड, टॉय ट्रेन राइड, डीजल सिम्युलेटर राइड और कोच सिम्युलेटर राइड।
प्रतिदिन

जंतर मंतर |Delhi me ghumne ki jagah

इसका निर्माण महाराजा जयसिंह द्वितीय ने वर्ष 1724 ई. में कराया था। एक एक खगोलशास्त्रीय वेधशाला जोकि प्राचीन भारतीय विज्ञान की उन्नति का प्रतीक है। महाराजा जयसिंह ने इसी प्रकार की वेधशालाएं जयपुर, उज्जैन, मथुरा और वाराणसी में भी बनवाई थी। दिल्ली के जंतर-मंतर का निर्माण समरकंद की वेधशाला की प्रेरणा लेकर हुआ था। यहां कई प्रकार के उपकरण हैं जिनका उपयोग अलग अलग जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जाता है। सम्राट यंत्र है जोकि सूर्य की मदद से समय और ग्रहों की स्थिति की जानकारी प्रदान करता है। मिस्र यंत्र का उपयोग वर्ष के सबसे छोटे और सबसे बड़े दिन को मापने के लिए करते हैं। राम यंत्र और जय प्रकाश यंत्र के जरिये खगोलीय पिंडों की गति के बारे में जानकारी प्रदान की जाती है।

जंतर मंतर दिल्ली का समय, टिकट दर और पता| Jantar mantar kahan sthit hai

समयसुबह 6 से शाम 6 बजे तक।
दिनप्रतिदिन
टिकट भारतीय पर्यटक15 रूपये।
टिकट विदेशी पर्यटक200 रूपये।
कैमरा शुल्क25 रूपये।
आस -पासपटेल चौक येलो लाइन मेट्रो स्टेशन
पताकनॉट प्लेस, संसद मार्ग, नई दिल्ली, दिल्ली, 110001

बिरला मंदिर| birla mandir delhi

बिड़ला मंदिर को लक्ष्मी नारायण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित यह मंदिर दिल्ली के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। इसका निर्माण वर्ष 1939 ई. में हुआ था और इसका उद्घाटन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कर कमलों द्वारा हुआ था। जिसकी शर्त थी कि यह सभी जातियों और धर्म के लोगों के लिए खुला रहेगा। बिड़ला मंदिर में जन्माष्टमी को बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। मंदिर को नवरात्रि और दीपावली के टाइम बहुत ही खूबसूरत सजाया जाता है जोकि देखते ही बनता है इसके साथ यहां कई प्रसिद्ध आयोजन भी किये जाते हैं।

बिड़ला मंदिर दिल्ली का समय और पता| Birla mandir kahan sthit hai

समयसुबह 4:30 से दोपहर 1 :30 तक।
दोपहर 2:30 से रात 9 बजे तक।
दिनप्रतिदिन
आस -पासआरके आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन
फ़ोन011 2336 3637
पतामंदिर मार्ग, नियर गोलमार्केट, नई दिल्ली, दिल्ली 110001

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर|FAQ

दिल्ली में कौन सी जगह मशहूर है?

कमल मंदिर
इंडिया गेट
क़ुतुब मीनार
एडवेंचर आईलैंड
लाल किला
वेस्ट टू वेंडर पार्क
राष्ट्रीय रेल संग्रहालय
जंतर मंतर
हौज खास किला
दिल्ली का नेशनल वॉर मेमोरियल
शिल्प संग्रहालय (क्राफ्ट म्युसियम)
हुमायूँ का मकबरा
बिरला मंदिर
अक्षरधाम मंदिर
छत्तरपुर मंदिर

दिल्ली घूमने में कितना खर्चा आएगा?

आप 3 दिन और 3 रात के टूर प्लान में अकेले दिल्ली 8500-9000 रूपये में घूम सकते हैं।

क्या लाल किला देखने लायक है?

निश्चित रूप में आपको देश की धरोहर लाल किला को देखना चाहिए इसकी डिज़ाइन और इसके अंदर बनी इमारतें आपको बहुत पसंद आएगी।

दिल्ली घूमने के लिए कितने दिन पर्याप्त हैं?

लगभग 2 से 3 में आप दिल्ली घूम सकते हैं।


दिल्ली घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

अक्टूबर से मार्च के महीने दिल्ली घूमने के लिए सबसे अच्छा समय है। क्योंकि गर्मियों के दिनों में दिल्ली सबसे ज्यादा पोलुशन वाला शहर है।

निष्कर्ष

आशा करता हूँ उपर्युक्त जानकारी आपको दिल्ली घूमने में सहायता करेगी। इसके अलावा भी अगर आपके पास दिल्ली में घूमने की जगह के बारे में जानकारी है तो कृपया हमें ईमेल या सोशल मीडिया के जरिये अवगत कराये।

धन्यवाद

Leave a Comment