कानपुर में घूमने वाली जगहें |Kanpur-me-ghumne-ki-jagah

इस लेख के जरिये हम लोग कानपुर में घूमने वाली जगहों (kanpur me ghumne ki jagah) के बारे में जानेंगे। कानपुर, भारत में उत्तर प्रदेश राज्य का एक बड़ा औद्योगिक शहर है। जो कि वर्ष 1207 में स्थापित हुआ और ब्रिटिश हुकूमत के लिए एक महत्वपूर्ण सैनिक अड्डा और वाणिज्यिक का केंद्र बन गया। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार कानपुर शहर की स्थापना संचेदी राज्य के महाराजा हिन्दू सिंह ने की थी। और ईस्ट इंडिया कंपनी कंपनी ने यहां पर नील का व्यवसाय प्रारंभ किया। कानपुर गंगा किनारे पर स्थित सुन्दर शहरों में से एक है।

कानपुर जूलॉजिकल पार्क

इस पार्क को 4 फरवरी 1974 में खोला गया था। पार्क में टोटल प्रजातियों की संख्या 125 है। और कुल मिलाकर पशुओं की संख्या लगभग 1400 है। इसमें एक प्राकृतिक सुन्दर झील है और बहुत सारे हरे भरे प्राचीन पेड़ हैं। यह ज़ूलॉजिकल पार्क मनो एक हरे रंग का स्थल सुन्दरतम स्थल है। अगर आप कानपुर में हैं या कानपुर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको कानपुर जूलॉजिकल पार्क अवश्य जाना चाहिए।

कानपुर जूलॉजिकल पार्क का समय, टिकट दर और पता

समयसोमवार छोड़कर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक।
टिकटवयस्क – 70 रूपये
5 से 12 साल के बच्चे – 35 रूपये
आसपासइस्क्कोन कानपुर टेम्पल
पताचिड़ियाघर प्रवेश द्वार, हेस्टिंग्स एवेन्यू, आज़ाद नगर, नवाबगंज, कानपुर-02, उत्तर प्रदेश, भारत

भीतर गाँव

माना जाता इस मंदिर का निर्माण स्कंदगुप्त ने गुप्तकालीन के दौरान बनवाया था। भीतरगाँव मंदिर कानपूर शहर से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस मंदिर में एक भी खिड़की नहीं बनाई गयी है।
यह मंदिर देखने में बहुत सुन्दर और एक अनोखी वास्तुकला का उदाहरण है। भीतरगांव मंदिर विष्णु भगवान को समर्पित है। लेकिन इसके अलावा यहां अन्य देवताओं की मूर्तियां भी देखने को मिलती हैं जो कि दीवारों पर बहुत ही सुन्दर तरीके से बनायी गयी हैं।

भीतरगाँव मंदिर कानपूर का समय, टिकट दर और पता

समयसोमवार छोड़कर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक।
टिकटवयस्क – 70 रूपये
5 से 12 साल के बच्चे – 35 रूपये
आसपासइस्क्कोन कानपुर टेम्पल
पताचिड़ियाघर प्रवेश द्वार, हेस्टिंग्स एवेन्यू, आज़ाद नगर, नवाबगंज, कानपुर-02, उत्तर प्रदेश, भारत

नाना राव पार्क

नाना राव पार्क को कम्पनी बाग़ के नाम से भी जाना जाता है। इस पार्क में सुबह और शाम के समय बहुत सारे पर्यटक आते हैं। वर्तमान में यह पार्क कानपुर के सुन्दर पार्कों में से एक है। इस पार्क में आपको बहुत ही सुन्दर हरियाली देखने को मिलती है इसके साथ ही इसमें आपको पछियों के लिए विश्राम स्थल भी देखने को मिलते हैं।

पार्क में आपको रानी लक्ष्मी बाई, लाला लाजपत राय, अजीज़न बाई और तात्या टोपे की मूर्तियाँ देखने को मिलती हैं। जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान दिया था।

इस पार्क में तमाम झूले , ओपन ज़िम, सार्वजनिक स्विमिंग पूल और एक प्रसिद्ध बरगद का पेड़ देखने को मिलता है।

नाना राव पार्क, कम्पनी बाग़ कानपूर का समय, टिकट दर और पता

समयसोमवार छोड़कर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक।
टिकटवयस्क – 70 रूपये
5 से 12 साल के बच्चे – 35 रूपये
आसपासइस्क्कोन कानपुर टेम्पल
पताचिड़ियाघर प्रवेश द्वार, हेस्टिंग्स एवेन्यू, आज़ाद नगर, नवाबगंज, कानपुर-02, उत्तर प्रदेश, भारत

फूल बाग

कानपुर में उपस्थित बेस्ट पार्कों में से एक फूल बाग़ पार्क माना जाता है। जो की सुबह की जॉगिंग और शाम की सैर के लिए अच्छा है। बाकी इस पार्क को कपल पार्क कहा जाये तो कोई हर्ज न होगा क्योंकि यहां पर आपको कपल ज्यादा देखने को मिलेंगे।

इस पार्क में आपको ढेर सारी हरियाली और एक बड़ा सा तिरंगा देखने को मिलता है।

फूल बाग़ पार्क कानपूर का समय, टिकट दर और पता

समयप्रतिदिन सुबह 5 से शाम 8 बजे तक।।
टिकट20 रूपये प्रति व्यक्ति।
आसपासकम्पनी बाग़ कानपुर
पताफूल बाग़, सिविल लाइन्स, कानपुर ,उत्तर प्रदेश 208001

कानपुर मेमोरियल चर्च ( ऑल सोल कैथेड्रल )

कानपुर शहर में स्थित यह चर्च बहुत पुरानी चर्च है। इसे 1875 में बनाया गया था। लेकिन आज के समय में भी यह चर्च दिखने में बहुत ही सुन्दर है।

यह चर्च 1857 में हुए नरसंहार की पीड़ा दायक कहानी बयां करती है। क्योंकि इसकी डिज़ाइन में तमाम लेख और नखासी बनाई गयी हैं। जो कि आपको उस समय हुए क्रूर हमलों की याद दिलाती है।

इसे बिर्टिश सैनिकों की सहस और वीरता के प्रमाण के रूप में बनाया गया था।

कानपुर मेमोरियल चर्च का समय, टिकट दर और पता

समयप्रतिदिन सुबह 9 से शाम 7 बजे तक।।
टिकटमुफ्त।
आसपासGarrison Ground (क्रीड़ा स्थल)
पतामेमोरियल गार्डेन, अल्बर्ट लेन , कानपुर कैंटोनमेंट, कानपुर, उत्तर प्रदेश, 208004

FAQ

कानपुर में घूमने लायक प्रसिद्ध स्थल कौन से हैं ?

कानपुर में घूमने लायक प्रसिद्ध स्थलों में कानपुर जूलॉजिकल पार्क, भीतर गाँव, नाना राव पार्क, फूल बाग और कानपुर मेमोरियल चर्च प्रमुख हैं।

निष्कर्ष

इस लेख में मैंने कानपुर के प्रमुख और प्रसिद्ध घूमने व टहलने के स्थानों के बारे बताया। ऐसे ही मैंने लखनऊ के प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में लिखा हैं।
आशा करता हूँ यह लेख आपके के लिए सहायक रहेगा।

धन्यवाद|

Leave a Comment